प. बंगाल को 500 रुपये के नए नोट नहीं दे रही मोदी सरकार: ममता

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार(19 नवंबर) को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उनके राज्य को 500 रुपये के नए नोट जारी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बंगाल के साथ भेदभावपूर्ण राजनीति कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा नेता हरक सिंह रावत पर दिल्ली में रेप का मामला दर्ज, पहले भी लगे हैं छेड़छाड़ का आरोप

ममता ने कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान को 500 रुपये के नोट भेजे हैं, लेकिन वे पश्चिम बंगाल को 500 रुपये के नोट नहीं भेज रहे हैं। सरकार सही ढंग से कार्य करने में पूरी तरह विफल रही है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस शासन के दौरान 1984 विनाश का सबसे बड़ा उदाहरण: जेटली

उन्होंने केंद्र सरकार के इस अनुरोध पर ऐतराज करने पर सुप्रीम कोर्ट की सराहना की कि वह यह निर्देश दे कि शीर्ष अदालत के सिवा कोई भी अदालत नोटबंदी की अधिसूचना पर याचिकाएं नहीं सुन सकती।

इसे भी पढ़िए :  भारत इलाज कराने आई दुनिया की सबसे वजनी महिला की बहन ने भारतीय डॉक्टरों पर लगाए ये आरोप!