J&K: रजौरी सेक्टर में पाक सेना ने की भारी गोलीबारी, 4 जवान घायल

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने रविवार(20 नवंबर) की देर रात एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर के रजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारी गोलीबारी की, जिसमें भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए। भारत की तरफ से बीएसएफ ने इसका माकूल जवाब दिया।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: मानसिक रुप से बीमार महिला को बेरहमी से पीटा, जबरन लगवाए 'जय श्रीराम के नारे'

बीते 24 घंटों में पाकिस्तान ने तीसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को नियंत्रण रेखा पर नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों में गोलीबारी की थी, जिसमें बीएसएफ का एक जवान और एक महिला घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़िए :  'हौज खास विलेज' में नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए रेस्टोरेंट पर 'दिल्ली हाईकोर्ट' सख्त

सेना एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी सेक्टर में भारी गोलीबारी की, जिसमें हमारे चार जवान घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सेना पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आखिरी सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

आपको बता दें कि 29 सितंबर में भारत द्वारा पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी और गोलाबारी की 286 घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिनमें 14 सुरक्षाकर्मियों सहित 26 लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी कलाकारों पर नही आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाएं: तसलीमा नसरीन