नोटबंदी को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा, ‘नरेंद्र मोदी शर्म करो’ के लगे नारे

0
संसद के दोनों सदनों

संसद के शीतकालीन सत्र में नोटबंदी को लेकर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष और सरकार के बीच घमासान मचा हुआ है। संसद के दोनों सदनों ने पुखरायां रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद बीएसपी सांसद मायावती ने मांग की कि बैंकों की कतारों में हुई मौतों पर श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए। कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने भी कहा कि नोटबंदी के दौरान जो 70 लोग लाइन में खड़े होकर मरे उन्हें भी श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से नफा भी, नुकसान भी- आरबीआई गवर्नर

इस दौरान राज्यसभा में (बैंक की कतारों में मरने वाल लोगों) ‘नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि दो’ के विपक्षी सांसदों ने नारे लगाए। साथ ही राज्यसभा में ‘नरेंद्र मोदी शर्म करो’ के नारे भी लगाए गये।

इसे भी पढ़िए :  काले धन वाले रहे सावधान, सख्त होगी सरकार, उठा सकती हैं ये कदम

राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते सदन की कार्रवाई 11.30 बजे तक स्थगित की गई।

राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। एकजुट विपक्ष ने राज्य सभा में नोटबंदी को लेकर फिर से सरकार पर हमला बोला। विपक्ष का कहना है पीएम मोदी खुद सामने आकर उनके सवालों का जवाब दे। वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राज्यसभा में कहा कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा जिसके चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा से आधे घंटे के लिए स्थगित।

इसे भी पढ़िए :  गुरमेहर कौर मामला: सहवाग को सपोर्ट करने के बाद शेखर गुप्‍ता और बरखा दत्‍त से भिड़े रणदीप हुड्डा