नतीजो में बदले रूझान, उपचुनावों में 3 सीटों पर बीजेपी ने मारा मोर्चा, 3 सीटों पर गिनती जारी

0
उपचुनावों
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश के छह राज्यों पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम, अरुणाचल प्रदेश व त्रिपुरा और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में 4 लोकसभा सीटों और विधानसभा की 9 सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। पुडुचुरी के नेल्लीथोपु सीट से मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी नारायणसामी ने जीत दर्ज की है।

नतीजे

इसे भी पढ़िए :  बेहद खास तरीके से मनाई जाएगी बीजेपी सरकार की तीसरी वर्षगांठ, PM मोदी का है ये 'प्लान'

त्रिपुराः बरजाला और खोवाई सीट पर सीपीआईएम की जीत।

पुडुचेरी: कांग्रेस ने जीती नेल्लीथोपु विधानसभा सीट. सीएम वी. नारायणसामी ने AIADMK के उम्मीदवार को 11,144 वोटों से हराया।

मध्य प्रदेश: शहडोल विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ज्ञान सिंह ने जीत हासिल की है।

पश्चिम बंगालः तमलुक विधानसभा सीट से टीएमसी के दिब्येंदू अधिकारी जीत गए हैं। उन्होंने सीपीआई(एम) के मंदिरा पांडा को 4.97 लाख वोटों से हराया है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर हालात पर PM से मिलीं मुफ्ती, मोदी पर जताया भरोसा, पाकिस्तान पर निकाली भड़ास

तमिलनाडु: तंजावुर सीट से AIADMK के रंगासामी ने जीत दर्ज कर ली है।

अरुणाचल प्रदेशः हयुलिंग सीट से बीजेपी की उम्मीदवार दसांगलू पुल ने 1004 वोटों से जीत हासिल की है। दसांगलू पुल अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम कलिखो पुल की पत्नी हैं, जिन्होंने इस साल खुदकुशी कर ली थी।

इसे भी पढ़िए :  मणिपुर चुनाव 2017: 60 सीटों पर मतगणना जारी, कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी पीछे

रुझान

पश्चिम बंगाल: कूचबिहार और तमलुक लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है।

असम: लखीमपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने बढ़त बना रखी है।

तमिलनाडु: विधानसभा सीटों तिरुप्पराकुंद्रम और अर्वाकुरुचि में AIADMK आगे चल रही है।

अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse