बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी को ब्रिस्बेन में चल रहे 10 वें एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर अवार्ड से नवाजा गया है। उनको ये अवार्ड बहुचर्चित फिल्म ‘अलीगढ़’ के लिए मिला है जिसमें उन्होने एक गे का किरदार निभाया था। खास बात ये है कि बेस्ट एक्टर अवार्ड की इस लिस्ट में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल थे। लेकिन बहुत थोड़े से फर्क से ही मनोज ने इस अवार्ड पर बाज़ी मार ली।
The incredible @BajpayeeManoj wins Best Performance by an Actor #APSA2016 pic.twitter.com/9BO362MM9D
— APSA (@APScreenAwards) November 24, 2016
मनोज को ये अवार्ड ‘अलीगढ़’ के लिए मिला है। ये फिल्म एएमयू मार्डन इंडियन लैंग्वेज डिपार्टमेंट के अध्यक्ष रहे डॉ. श्रीनिवास रामचंद्र सिरास के जीवन पर आधारित है। जो करीब साढ़े छह साल पहले गे.स्कैंडल में फंसने के बाद अचानक सुर्खियों में आ गए थे।
वह रिटायरमेंट के करीब थे और कैंपस में ही रहते थे। बताते हैं कि उनके शारीरिक संबंध एक रिक्शा चालक से थे। कुछ लोगों ने एक दिन जबरन उनके घर में घुसकर वीडियो बना ली। नौ फरवरी-2010 को उन्हें निलंबित कर दिया गया। डॉ. सिरास अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ने की तैयारी कर ली। कानूनी तौर पर डॉ. सिरास दोषी नहीं थे। एएमयू और गे-स्कैंडल होने के कारण इस मामले की चर्चा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई। एएमयू ने कैंपस खाली कराया तो वह दुर्गाबाड़ी में एक अपार्टमेंट पर रहने लगे। इसी अपार्टमेंट में सात अप्रैल 2010 को उनका शव मिला। फिल्म अलीगढ़ में मनोज वाजपेयी ने प्रो. सिरास का किरदार निभाया।
बेस्ट एक्टर्स की इस लिस्ट में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को अनुराग कश्यप की ‘रमन राघव-2.0’ में दमदार एक्टिंग के आधार पर जगह दी गई।