कमर बाजवा होंगे पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख, राहिल शरीफ की जगह लेंगे

0
कमर बाजवा

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कमर बाजवा को पाकिस्तानी सेना के प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया है। जनरल राहील शरीफ के ‘सुरक्षित’ उत्तराधिकारी के नाम पर चार जनरल में से किसी एक पर निर्णय करना था। शनिवार (26 नवंबर) को प्रधानमंत्री शरीफ़ ने बाजवा को नए सेना प्रमुख के रूप में चुन लिया। सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवारों के चयन में जिन बिंदुओं पर ध्यान दिया गया उनमें विदेश नीति पर उनके विचार और खासकर भारत के साथ संबंधों को संज्ञान में रखा गया। गौरतलब है कि वर्तमान सेनाध्‍यक्ष राहील शरीफ 29 नवंबर को रिटायर होंगे।

इसे भी पढ़िए :  राहील शरीफ की होगी छुट्टी, पाकिस्तान सरकार 10 दिन में करेगी नए सेना प्रमुख का ऐलान

जनरल राहील का स्थान लेने के लिए जिन चार जनरल के नाम पर विचार होना था जिनमें सबसे वरिष्ठ चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल जुबैर हयात के अलावा मुल्तान कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल इशफाक नदीम अहमद, बहावलपुर कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जावेद इकबाल रामडे और प्रशिक्षण तथा आकलन के महानिरीक्षक लेफ्टिनेंट जनरल कमर जावेद बाजवा शामिल थे।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने ब्रिटिश पीएम टरीजा के सामने भगोड़े विजय माल्या वापस लाने में सहयोग करने के लिए की बात

अगले सेना प्रमुख के नाम पर विचार में सभी उम्मीदवार बराबर से सक्षम थे। कुछ  दिनों पहले डॉन अखबार ने सेवानिवृत्त और वर्तमान नौकरशाहों तथा सैन्य अधिकारियों के हवाले से लिखा था कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जब 60 वर्षीय जनरल राहील के उत्तराधिकार का चुनाव करने के लिए बैठेंगे तो उनका निर्णय निजी पसंद, राजनीतिक विचारों और उम्मीदवारों के साथ उनके काम करने के अनुभव सहित कई मामलों से जुड़ा हुआ होगा ‘जो सुरक्षित’ हो।

इसे भी पढ़िए :  पाक ने फिर दुनिया के सामने कश्मीर राग अलापा, कहा: अंतरराष्ट्रीय समुदाय कश्मीर अशांति पर ध्यान दे