नोटबंदी: विपक्ष पर बरसे PM मोदी, पूछा- भ्रष्टाचार बंद हो या भारत बंद?

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रविवार(27 नवंबर) को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया, इस दौरान नोटबंदी को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ने देश को बर्बाद कर दिया, अब इससे देश के बचाना है।

इस दौरान पीएम ने जनता से पूछा कि भ्रष्टाचार बंद हो या भारत बंद हो? उन्होंने कहा कि हम कालेधन का रास्ता बंद कर रहे हैं वो(विपक्ष) देश को बंद करने में लगे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बंद करने वालों ने 70 साल से देश के गरीब को लूटा। अब देश को नहीं लूटने देंगे।

इसे भी पढ़िए :  मेरठ से पीएम मोदी LIVE

पीएम मोदी ने कहा कि बिना पैसे के कारोबार चलाने की दिशा में सारी दुनिया निकल पड़ी है, हम पीछे रह गए हैं, लेकिन अब भारत पीछे नहीं रहेगा। लोगों को तकनीक धीरे-धीरे अपने आप आ गई। चाहे वो मोबाइल रिचार्ज करना हो, सोशल मीडिाय का प्रयोग करना हो।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश सरकार ने बीजेपी-कांग्रेस के सीनियर नेताओं पर लगे 19 केसों को किया खत्म

कैशलेस की वकालत करते हुए मोदी ने कहा कि जल्द ही कैश ट्रांसफर करना भी लोगों को आ जाएगा। इसी आसानी से बैंक में अगर खाता है, आप कुछ भी खरीद सकते हो। पीएम ने कहा कि आपकी हथेली में बैंक है। बटुए की जरूरत नहीं, मोबाइल में पैसे होते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश में आधे से ज्यादा लोग ऑनलाइन टिकट खरीद रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में योगी का स्कोर- अब तक 56

मोदी ने कहा कि अब हम देश को लुटने नहीं देंगे। देश में कालाधन और भ्रष्टाचार का खात्मा संभव है। देश सही दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश ईमानदारी के महायज्ञ में कष्ट झेलकर आहूति देते देख रहा हूं। देश का भविष्य उज्ज्वल है।