पंजाब: बैरिकेड तोडकर भागने वाले वाहन पर पुलिस ने की फायरिंग, महिला की मौत

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पंजाब में उच्च सुरक्षा वाली नाभा जेल रविवार(27 नवंबर) की सुबह आठ बजे पुलिस की वर्दी में आए 8-10 हथियारबंद लोगों ने जेल पर हमला कर छह कैदियों को छुड़वा लिया है। उन्होंने दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।

इसके तुरंत बाद पुलिस कैदियों की तलाश में सभी जगहों पर नाकेबंदी कर दी। इस दौरान पटियाला-गुल्हा चीका सड़क पर पुलिस का सुरक्षा बैरिकेड़ तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे वाहन पर पुलिस की गोलीबारी से एक महिला की मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  लोकसभा चुनाओं में BJP के चुनाव प्रचार का हिस्सा था दाऊद का साथी: NCP

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन पुलिस बैरिकेड के पास नहीं रुका और वाहन चालक ने पुलिस से बचकर निकलने का प्रयास किया, जिसके कारण पुलिसकर्मियों को गोली चलानी पड़ी। उन्होंने बताया कि पुलिस की गोलीबारी से एक महिला घायल हो गई, जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  कंसास फायरिंग: भारतियों की जान बचाने वाले ने कहा, अब वे मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं!

हालांकि, शाम होते-होते नाभा जेल ब्रेक में पुलिस को पहली सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आतंकी और गैंगस्टर को भगाने में मदद करने वाले उनके एक साथी परमिंदर सिंह को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है। उससे वह कार भी बरामद की गई है, जिसमें वह आतंकियों को भगाकर ले गया था।

इसे भी पढ़िए :  बाथरूम में छुपा रखे थे 32 किलो सोना-चांदी और 5.7 करोड़ के नए नोट, देखें वीडियो