पंजाब जेल ब्रेक: एक हमलावर UP से गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। पंजाब में नाभा जेल ब्रेक मामले में पुलिस को पहली सफलता मिली है। जेल से एक आतंकी समेत 6 अपराधियों को भगाने में मदद करने के आरोपी परमिंदर सिंह को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि नाभा की हाई सिक्योरिटी मेक्सिमम जेल में रविवार(27 नवंबर) की सुबह आठ बजे पुलिस की वर्दी में आए 8-10 हथियारबंद लोगों ने जेल पर हमला कर छह कैदियों को छुड़वा लिया है। उन्होंने दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।

इसे भी पढ़िए :   ‘भड़काउ गीत’ को लेकर फैजाबाद में 500 के खिलाफ मामला दर्ज

सूत्रों के मुताबिक नाभा जेल ब्रेक में पुलिस को पहली सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आतंकी और गैंगस्टर को भगाने में मदद करने वाले उनके एक साथी परमिंदर सिंह को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है। उससे वह कार भी बरामद की गई है, जिसमें वह आतंकियों को भगाकर ले गया था।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक में इरान ने भी दिया था भारत का साथ! पढ़िए कैसे?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर खालिस्तानी आंतकवादी हरमिंदर सिंह मिंटू, विक्की गोंडर, गुरप्रीत सिंह, नीटू दयोल, विक्रमजीत बिक्का और अमन सिंह टोडा को छुड़ा ले गए। हरमिंदर सिंह मिंटू खालिस्तान लिबरेशन फोर्स(केएलएफ) का मुखिया बताया जा रहा है।

पंजाब सरकार ने फरार कैदियों का सुराग देने वालों को 25 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एक स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।

इसे भी पढ़िए :  नोएडा से 9 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरमाद, दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट जारी

इस वारदात के बाद पंजाब सरकार ने राज्य के एडीजी (जेल) को सस्पेंड कर दिया है और जेल अधीक्षक और उपाधीक्षक को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस ने राज्य में हाई अलर्ट जारी कर फरार कैदियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।