दंतवाड़ा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार नक्सल ढ़ेर , एक जवान शहीद

0

 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में महिला नक्सली कमांडर समेत चार नक्सलियों को मार गिराया है। इस घटना में एक पुलिस जवान भी घायल हुआ है।

राज्य में नक्सल मामलों के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आज यहां भाषा को बताया कि बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर डब्बा कुन्ना पहाड़ी के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है। इस घटना में एक पुलिस जवान भी घायल हुआ है। हालांकि हमले में घायल पुलिस जवान की आज ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़िए :  छत्तीसगढ़ में दो महिला नक्सली समेत सात उग्रवादी गिरफ्तार

अवस्थी ने बताया कि पुलिस को दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के बाद केंद्रीय रिवर्ज पुलिस बल, जिला पुलिस बल, एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त गस्ती दल को रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि जब दल डब्बा कुन्ना पहाड़ी के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में एक पुलिस जवान को गोली लगी और वह घायल हो गया। बाद में पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल सरकार के खिलाफ आज सड़क पर उतरेगी BJP

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल ने अभी तक इस घटना में चार नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों के 26 वीं प्लाटून की कमांडर मडकामी देवे और कटेकल्याण एरिया कमेटी का कमांडर मासा शामिल है। मासा वर्ष 2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं के उपर हुए हमले में शामिल था। दो नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल से आठ हथियार बरामद किया है, जिसमें तीन 303 रायफल, 12 बोर बंदूक और 315 बोर रायफल शामिल है। घटनास्थल से नक्सलियों के 30 बैग और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  छत्तीसगढ़ में सात महिला समेत 38 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

उन्होंने बताया कि घटना में घायल जवान को बेहतर ईलाज के लिए बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर के अस्पताल में भेजा गया है।

अवस्थी ने बताया कि पुलिस दल लगातार नक्सलियों का पीछा कर रहा है वहीं अतिरिक्त पुलिस दल को भी रवाना किया गया है।