छत्तीसगढ़ में दो महिला नक्सली समेत सात उग्रवादी गिरफ्तार

0

दिल्ली
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में पुलिस ने दो महिला नक्सलियों समेत सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनसे विस्फोटक सामाग्री बरामद किए हैं।

बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के दरभा थाना क्षेत्र की पुलिस ने कांदानार-कोलंेग और उरूकपाल-बोदावाड़ा गांव के मध्य घेराबंदी कर सात माओवादियों मंगलाल (21 वर्ष), लखमा (20 वर्ष), हिड़मा (30 वर्ष), लखमूराम (25 वर्ष), रामा (35 वर्ष), लखमी (20 वर्ष) और हुंगी (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में एक औप ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे राजरानी के आठ डिब्बे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध माओवादी सादी वेश भूषा में इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के बाद क्षेत्र में पुलिस दल ने घेराबंदी कर सात माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम सिंह कभी अखिलेश के विरूद्ध नहीं जा सकते: अमर सिंह

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी दरभा डिविजन कमेटी के मिलिशिया एवं दलम के सदस्य हैं। इनके कब्जे से तीन बारूदी सुरंग बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर बवाल: अंतिम संस्कार के पैसों के लिए शव के साथ किया बैंक में प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि नक्सलियों से अन्य विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है जिससे वह पुलिस दल को नुकसान पहुंचाना चाहते थे।