ट्विटर अकाउंट हैक होने पर राहुल बोले- नफरत करने वालों, आई लव यू आल

0

बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट और गुरुवार को कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद राहुल ने हैकरों को कहा कि वो उन सबसे प्यार करते हैं। राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘सभी नफरत करने वालों से मैं कहना चाहूंगा कि मैं आपसे प्यार करता हूं। आप खूबसूरत लोग हैं। बस नफरत की वजह से इसे देख नहीं पा रहे हैं।’

लीजियन नामक हैकर समूह ने राहुल और कांग्रेस पार्टी के अकाउंट हैक करने की जिम्मेदारी ली है। लीजियन ने राहुल और कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउटं से राहुल और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट कर दिए थे। हालांकि दोनों ही दिन कांग्रेस के आईटी सेल ने कुछ ही देर दोनों अकाउंट पर दोबारा नियंत्रण हासिल कर लिया था।

इसे भी पढ़िए :  माल्या की मदद के आरोप पर कांग्रेस ने किया पलटवार, मोदी सरकार को लिया आड़े हाथों

हैकरों ने दावा किया है कि उनका कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है और उनके पास इतने दस्तावेज हैं कि वो कांग्रेस को मिट्टी में मिला सकते हैं। इससे पहले बुधवार को भी इन्हीं हैकरों ने राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट से छह आपत्तिजनक ट्वीट करने के बाद हैकिंग की जिम्मेदारी ली थी।

इसे भी पढ़िए :  PICS: अमिताभ बच्चन ने किया दामाद की फेक्‍ट्री में 'काम', नाती-नातिन से मिलकर हुए बेहद खुश