विमान ईंधन हुआ सस्ता, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

0
एलपीजी सिंलेंडर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सरकार ने घरेलू एलपीजी सिंलेंडर की कीमत में 2.07 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी की है, वहीं विमान ईंधन एटीएफ के दाम में 3.7 प्रतिशत की कटौती की है। पिछले छह महीने में सातवीं बार एलपीजी के रेट बढ़ाए गए हैं। विमान ईंधन एटीएफ के दाम दिल्ली में 1881 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ाकर 48,379.63 प्रति किलोलीटर कर दिए गए थे। दो बार इसमें बढ़ोतरी के इस बार इसके दामों में कटौती की गई है। इसके साथ ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम अब 430.64 रुपए से बढ़ाकर 432.71 रुपए कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  रिलायंस जियो के साथ सभी मुद्दे जल्द ही सुलझा लिए जाएंगे: एयरटेल

जुलाई के बाद से सरकार ने इसकी कीमत में सातवीं बार बढ़ोतरी की है। पिछली बार एक नवंबर को 2.05 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। इससे पहले 28 अक्टूबर को 1.5 प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे।

इसे भी पढ़िए :  नए साल में आम आदमी को लगा दूसरा झटका, रसोई गैस के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse