जयललिता का निधन: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने पनीरसेल्वम

0

नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे जयललिता का 68 साल की उम्र में सोमवार की देर रात निधन हो गया है। हर संभव कोशिश के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु के कार्यकारी मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया है। निधन के करीब दो घंटे बाद देर रात को पनीरसेल्वम ने तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इसे भी पढ़िए :  हुड्डा की मुश्किल बढ़ी, अब नेशनल हेराल्ड जमीन आवंटन केस की CBI करेगी जांच

पनीरसेल्वम ने इससे पहले भी जयललिता के उत्तराधिकारी के तौर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। पनीरसेल्वम जयललिता के बेदह नजदीकी थे। जब भी जयललिता को किसी वजह से मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी, उन्होंने पनीरसेल्वम पर ही भरोसा जताया।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में पैलेट गन पर रोक लगाने के होंगे घातक नतीजे?

जयललिता के निधन पर तमिलनाडु में तीन दिनों तक स्कूल और कॉलेज में छुट्टियों की घोषणा की गई। अम्मा के नाम से प्रसिद्ध जयललिता के निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित सभी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़िए :  CM ने 'कुनबे की कलह' पर किए कई बड़े खुलासे, वीडियो में सुनिए अखिलेश की आपबीती

सोमवार रात 11.30 बजे जयललिता ने अंतिम सांस ली। अपोलो अस्पताल ने प्रेस रिलीज जारी कर उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की। ‘अम्मा’ के निधन के बाद तमिलनाडु में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।