केरल: माकपा कार्यकर्ताओं के हमले में RSS नेता घायल

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम के श्रीवरहम में शुक्रवार(10 दिसंबर) को माकपा कार्यकर्ताओं के एक समूह के कथित हमले में एक आरएसएस नेता घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, आरएसएस जिला नेता के. जयप्रकाश पर उनके घर के सामने तलवारों से हमला किया गया।

इसे भी पढ़िए :  अनंतनाग में कर्फ्यू, पत्थरबाजों का प्लान फेल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले की ऐसी घटनाओं में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। यही वजह है कि शुक्रवार को केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  धरना प्रदर्शन के दौरान BJP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई लोगों के फूटे सिर

भाजपा जिला अध्यक्ष एस. सुरेश ने हमले की निंदा करते हुए माकपा पर आरोप लगाया कि यह पूर्व नियोजित हमला था। घायल आरएसएस नेता को कार्यकर्ताओं द्वारा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोपाल में केरल के सीएम का विरोध कर रहे हिंदू संगठनों का आरोप है कि राज्य में 350 से अधिक आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है, इसलिए वे सीएम पी विजयन का विरोध कर रहे हैं। विजयन बीएसएस कॉलेज में मलयाली समाज के सम्मान समारोह में शामिल होने भोपाल आए थे।

इसे भी पढ़िए :  सोशल मीडिया पर गुजरात के वॉचमैन ने मचाई धूम...ये वीडियो देखकर आप भी शेयर जरूर करेंगे!