दिल्ली में ‘आप’ ने फिर लहराया परचम, मंडी चुनाव में 17 में से 14 सीटें जीतीं, कहा ‘नोटबंदी से हारी BJP’

0
चुनाव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली की मंडियों में आम आदमी पार्टी ने कब्जा कर लिया है। इस बार के मंडी चुनावों में सबसे अधिक सीटें आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिली हैं। अब तक इन्हें BJP का गढ़ माना जाता रहा है। दिल्ली की मंडियों में 18 सीटें हैं। इनमें से 14 सीटों पर आप पार्टी ने जीत दर्ज की है। जहां आम आदमी पार्टी इसे एमसीडी के पूर्व रूझान बता रही है वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इसे संगठनात्मक चुनाव बताया है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव 2017: बदायूं में बोले पीएम मोदी, 'अखिलेश करते हैं मेरे भाषण की नकल'

पार्टी ने इसे नगर निगम चुनाव का सेमी फाइनल बताते हुए कहा कि यह नोटबंदी के बाद दिल्ली का पहला जनमत सर्वेक्षण है जिसमें भाजपा और कांग्रेस का सफाया हो गया है।  पार्टी समर्थित विजयी सदस्यों ने समर्थकों के साथ विकास मंत्री गोपाल राय और पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिलीप पांडे से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया और मंडियों में अच्छे काम का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़िए :  पंज्जे का चुनावी प्रचार: मथुरा में राहुल गांधी का 'रोड शो' आज

इस पर विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि व्यापारियों ने नोटबंदी के खिलाफ एकजुट होकर हमारे प्रत्याशियों को वोट दिया। आप नेता दिलीप पांडेय ने इसे सेमीफाइनल बताते हुए कहा कि एमसीडी चुनाव में भाजपा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  UP Polls 2017: तीन तलाक का सवाल टाल गए राजनाथ, बोले- विरोधी फैला रहे अफवाह

इसका एक पहलू यह भी देखा जा रहा है कि नोटबदली के कारण हो रही परेशानियों की वजह से कारोबारियों की तरफ से भी भाजपा को झटका मिला है।

अगले स्लाइड में पढ़ें – कहां-कहां कौन-कौन जीता

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse