अमेरिकी राष्‍ट्र‍पति चुनाव: डेमोक्रेटिक उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने पति संग डाला वोट

0
अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका का 45वां राष्‍ट्र‍पति चुनाव में राष्ट्रपति चुने जाने के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। राष्‍ट्रपति, सीनेट और कांग्रेस चुनावों के लिए जारी मतदान में लोगों की भारी संख्‍या देखने को मिल रही हैं।

इससे पहले, दोनों प्रमुख पार्टियों के नेताओं हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्‍ड ट्रंप ने पहला वोट पड़ने से पहले आखिरी बार प्रचार किया। राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए शुरुआती वोट न्‍यू हैंपशायर राज्‍य में डिक्‍सविले, हार्ट्स लोकेशन और मिल्‍सफील्‍ड नाम के कस्‍बों में अमेरिकी समयानुसार मंगलवार मध्‍यरात्रि से डाले गए। वो‍टिंग खत्‍म होने के बाद मीडिया संस्‍थानों की तरफ से रुझानों का दौर शुरू हो जाएगा और विजेता के नाम की भविष्‍यवाणियां होने लगेंगी। चुनाव के नतीजे भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5.30 बजे आने की उम्‍मीद है।

इसे भी पढ़िए :  ये वीडियो देखने के बाद आप अपने बच्चे को आया के साथ कभी नहीं छोड़ेंगे

राष्‍ट्र‍पति चुनाव में लगभग 20 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें से तीन करोड़ 50 लाख से ज्यादा मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं। 6 जनवरी 2017 को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा।

इसे भी पढ़िए :  मोदी का बड़ा फ़ैसला- मांगते रहो सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, हम नहीं दिखाएंगे

सर्वे में दिखाया गया था कि ट्रंप एक प्वाइंट से क्लिंटन से आगे चल रहे हैं। वहीं एक हफ्ते में ही इस पोल में बदलाव आया और बताया गया कि ट्रंप हिलेरी से 12 प्वाइंट पीछे हो गए। वहीं New York Times/NBC के पोल ने हिलेरी को तीन प्वाइंट आगे बताया था। हालांकि, दोनों के बीच में कांटे की टक्कर होगी। लेकिन फिर भी क्लिंटन रेस में आगे चल रही हैं। फॉक्स न्यूज ने अपने ताजा सर्वे में कहा कि ट्रंप (43 फीसद) हिलेरी से (45 फीसद) दो फीसद अंकों से पीछे चल रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  दक्षिण सूडान में अमेरिकी पत्रकार की मौत