अनुराग ठाकुर की जगह पूनम महाजन बनीं BJP युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अगले साल उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के कद्दावर नेता रहे दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी और मुंबई उत्तर मध्य की सांसद पूनम महाजन को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

शाह ने पूनम महाजन को भाजपा की युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे, जो वर्तमान में बीसीसीआई अध्यक्ष हैं। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने गुरूवार(15 दिसंबर) रात जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में युवा मोर्चा सहित पांच मोर्चो के नए प्रमुखों के नामों की घोषणा की।

इसे भी पढ़िए :  सिद्धू ने भाजपा पर हमला किया, लेकिन अगले कदम पर साधी चुप्पी

इसके अलावा उत्तर प्रदेश से सांसद विनोद सोनकर को दुष्यंत कुमार गौतम की जगह अनुसूचित जाति मोर्चा और छत्तीसगढ़ से सांसद रामविचार नेताम को फग्गन सिंह कुलस्ते की जगह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का नया प्रमुख बनाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  RBI ने RTI का जवाब देने से किया इनकार, कहा 'नहीं बताएंगे नोटबंदी पर हुई मीटिंग में क्या कुछ हुआ'

कुलस्ते को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा में एस. पी. एस. बघेल की जगह दारा सिंह चौहान को कमान सौंपी गयीं है। जबकि वीरेन्द्र सिंह मस्त को विजयपाल ङ्क्षसह तोमर की जगह पार्टी के किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बेहद खास तरीके से मनाई जाएगी बीजेपी सरकार की तीसरी वर्षगांठ, PM मोदी का है ये 'प्लान'