सरताज अजीज के भारत दौरे को आतंकी हाफिज ने बताया पाकिस्तान का अपमान

0
हाफिज सईद
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले का साजिशकर्ता हाफिज सईद ने गुरुवार(15 दिसंबर) को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के भारत दौरे की आलोचना करते हुए कहा कि इससे पाकिस्तान की इज्जत मिट्टी में मिल गई है। सरताज अजीज ने भारत जाकर पाकिस्तान और कश्मीर अपमान किया है।

इसे भी पढ़िए :  चीन ने किया PM मोदी की तारीफ, लेकिन NSG और मसूद अजहर पर नहीं बदलेगा स्टैंड

मुंबई हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता सईद ने गुलाम कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में एक सभा के दौरान कहा कि अजीज को अपना समय दुनिया को कथित भारतीय अत्याचारों के बारे में बताने में लगाना चाहिए। आपको बता दें कि अजीज ने हाल में ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमृतसर का दौरा किया था।

इसे भी पढ़िए :  टूटा पाकिस्तान का खौफनाक आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा! हाफिज सईद और लखवी में छिड़ी जंग