इन कमांडो के आगे आतंकवादियों की खेर नहीं

0
सेना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कश्मीर घाटी में आतंकी हमले इतने ज्यादा बढ़ चुके है, कि अब हर कोई चाहता है कि हमारी तरफ उन्हें ऐसा जवाब दिया जाए जिससे उनकी रूह कांप जाए।इसी को ध्यान में रखते हुए सरकारी संस्थानों और सुरक्षाकर्मियों पर लगातार हो रहे आत्मघाती हमलों से निपटने के लिए 200 कमांडोज को तैयार किया जा रहा है। ये सभी कमांडोज जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान हैं जिन्हें स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वे इन हमलावरों से निपट सकें।

इसे भी पढ़िए :  चीन को करारा जवाब, सरकार ने नहीं बढ़ाई चीनी पत्रकारों की वीजा अवधि

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा स्थित कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में इन कमांडोज को पूर्व पुलिस अधिकारी और कई दूसरी एजेंसियों के एक्सपर्ट्स सशक्त और बेहद कठिन ट्रेनिंग दे रहे हैं। ये सभी जवान एक सप्ताह पहले ही जम्मू कश्मीर पुलिस सर्विस में शामिल हुए हैं। 14 दिसंबर को इनकी पासिंग आउट परेड थी जिसमें जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुई थीं।

इसे भी पढ़िए :  दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर उनके योगदान को प्रधानमंत्री मोदी ने किया याद

कमांडो ट्रेनिंग सेंटर यानी CTC लेथपोरा के प्रिंसिपल एसएसपी महमूद चौधरी बताते हैं, ‘ये कमांडोज जम्मू कश्मीर पुलिस के ऐंटी फिदायीन स्क्वॉड का हिस्सा हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के ब्रैंड नेम के अंतर्गत ये लोग ऐंटी टेरर ऑपरेशन्स करते हैं। इन स्पेशल कमांडोज को भारतीय सेना और ITBP से भी ट्रेनिंग मिल रही है।

इसे भी पढ़िए :  गुप्तांग में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों रुपये, धराए
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse