3 लाख लोगों की मौत के बाद…आखिरकार 4 साल बाद खत्म हुई अलेप्पो की जंग, पढ़िए-संघर्ष की दास्तान

0
अलेप्पो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

तीन लाख लोगों की मौत के बाद…. आखिरकार सीरिया का शहर अलेप्पो के हालात धीरे-धीरे सुधरने लगे हैं। करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद ये शहर सरकार के नियंत्रण में आ गया है। साल 2011 से शुरू हुए गृह युद्ध को अब तक की सबसे बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। शहर को विद्रोहियों से पूरी तरह खाली कराए जाने के संबंध में सीरियाई सेना ने जानकारी दी। इसके साथ ही पिछले एक महीने से पूर्वी अलेप्पो में चल रहे खूनी संघर्ष का खात्मा हो गया है। इंटरनेशनल रेडक्रास समिति (ICRC) ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। ICRC ने कहा कि जो नागरिक निकलना चाहते थे उन्हें निकाल लिया गया है जिनमें घायल और विद्रोही भी शामिल हैं।”

इसे भी पढ़िए :  IS का एक और खूंखार कारनामा, अपने 7 लड़ाकों को जिंदा उबाल कर मार डाला

सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च 2011 में संघर्ष शुरू होने के बाद से सीरिया में 3,00,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और देश की आधी से अधिक आबादी विस्थापित हो गई है। इस एक महीने में पूर्वी अलेप्पो को जो नुकसान हुआ, वह सीरिया में विद्रोही आंदोलन के चलते बीते छह सालों की तबाही में सबसे भयानक रहा। अब सीरियाई सरकार का पांच प्रमुख शहरों, अलेप्पो, होम्स, हमा, दमिश्क और लताकिया पर नियंत्रण हो गया है। राष्ट्रपति असद के हवाले से स्टेट न्यूज़ एजेन्सी सना (SANA) ने कहा, ‘अलेप्पो की आज़ादी सीरिया की ही नहीं बल्कि उन सबकी जीत है जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अपना योगदान दिया, विशेषकर रूस और ईरान।’

इसे भी पढ़िए :  रासायनिक हथियारों का उपयोग कर रहा ISIS

अगले स्लाइड में पढ़ें – सीरिया में आतंकियों पर कैसे हासिल की गई फतह

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse