केजरीवाल से मिलने से पहले ही हार्दिक पटेल गिरफ्तार, DCP ने कहा- ‘हमें ऊपर से आदेश हैं’

0
हार्दिक पटेल

गुजरात में पाटीदार आंदोलन के अगुवा रहे हार्दिक पटेल शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरे ही थे। हिंदी न्यूज़ पोर्टल इंडिया संवाद की खबर के मुताबिक शुक्रवार को फ्लाइट से उतरते ही हार्दिक पटेल को गिरफ्तार किया गया। जिसके तुरंत बाद राजस्थान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जयपुर एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज ले जा कर उन्हें बताया गया कि वह जयपुर सिटी में एंट्री नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़िए :  पीलीभीत : बच्चों के साथ पहले करता था दुष्कर्म, फिर काट कर उनका मांस खा जाता था ये शख्स, पढ़िए क्या है नाम, कमजोर दिल वाले ये खबर ना पढ़ें

पटेल ने ये जानकारी खुद ट्वीट कर दी। पटेल ने ट्विटर पर लिखा कि ‘राजस्थान वसुंधरा सरकार के आदेश पर जयपुर एरपोर्ट पर उतरते ही जयपुर पोलिस हमको अरेस्ट किया।’ पटेल ने लिखा कि उनसे यह बताया गया है कि उनकी जान को खतरा है. हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

पटेल को छोड़ने से पहले केजरीवाल को हार्दिक की गिरफ्तारी की खबर मिलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि ‘गिरफ्तार किया? यह विचित्र है। वसुंधरा सरकार को हार्दिक को तुरंत रिहा करना चाहिए।

गौरतलब है कि पिछले महीने गुजरात की कोर्ट ने उन्हें 15 दिन के लिए हरिद्वार यात्रा की इजाजत दी थी। इससे लौटते समय उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की सोची जो कि जयपुर में नोटबबंदी के खिलाफ रैली के लिए उपस्थित हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि गुजरात हाईकोर्ट ने उन्हें जयपुर आने की इजाजत नहीं दी है इसलिए उन्हें उदयपुर लौट जाना चाहिए। साथ ही हरिद्वार के लिए दी गई 15 दिन की छुट्टी की सीमा भी खत्म हो गई है।

इसे भी पढ़िए :  55 साल के मौलवी ने 6 साल की बच्ची से की शादी, हुआ गिरफ्तार 

इंडिया संवाद के सौजन्य से खबर