जम्मू-कश्मीर में SSB के काफिले पर आतंकी हमला, 5 जवान घायल

0
गुरुदेव

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सेना को निशाना बनाते हुए श्रीनगर के जकूरा में सशस्त्र सीमा बल (SSB) पर आतंकी हमला हुआ है। ये हमला उस समय हुआ जब एसएसबी (SSB)की टीम उनकी ड्यूटी से लौट रही थी। हमले में 4 से 5 जवानों के घायल हो गए है।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

सीआरपीएफ के एक आलाअधिकारी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल से कुछ ही दूर पर सीआरपीएफ का कैंप है। एसएसबी के जवान ड्यूटी से वापस लौट रहे थे इसी दौरान उन पर हमला हुआ। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में चुनाव के दौरान अलकायदा कर सकता है आतंकी हमले, FBI ने कहा हम भी हैं तैयार

गौरतलब है कि इससे पहले इसी हफ्ते जम्मू कश्मीर के पंपोर में सुरक्षा बलों और एंटरप्रेन्योर डिवेलपमेंट इंस्टीट्यूट (ईडीआई) इमारत में छुपे आतंकियों के बीच मुठभेड़ 60 घंटे तक चली। इसमें दो आतंकी मारे गए। 60 घंटे तक चले अभियान में यह बहुमंजिली इमारत खंडहर में तब्दील हो गई थी, क्योंकि इसकी अधिकतर दीवारें गिर चुकी थीं।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को फिर दी धमकी