सफाई कर्मचारी के लिए ग्रेजुएट-इंजीनियर्स ने किया अप्लाई, टेस्ट में अफसरों ने कराई नाले की सफाई

0
मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के दौरान अजीब वाकया देखने को मिला। 10वीं तो छोड़िए, ग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएट और इंजीनियर भी इस पद के लिए हो रही परीक्षा देने पहुंचे।

यहां 1083 सफाई कर्मचारियों की भर्ती होनी है, 58 हज़ार 909 लोगों ने पद के अप्लाई किया था। बुधवार जब अफसरों ने टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की तो स्थिति और भी अजीब बन गयी। अफसरों ने फिजिकल टेस्ट के दौरान इन प्रतिभागियों के हाथों में फावड़ा-कुदाल थमा दिये। और नाले में उतार कर सगाई करके दिखाने को कहा। आवेदकों को बिना सेक्युर्टी इक्यूपमेंट्स के ही नाले में उतार दिया।

इसे भी पढ़िए :  केरल-कर्नाटक बॉर्डर पर मिला विचित्र जीव, शक्ल बंदर जैसी लेकिन शेर से भी ज्यादा खतरनाक, देखें वीडियो

बात जब मीडिया तक पहुंची तो इसे अफसरों ने इसे नियुक्ति प्रक्रिया का हिस्सा बता दिया। मुरादाबाद में सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पिछले कई दिनों से चल रही है। रोज 250 कैंडीडेट्स को टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है। नगर निगम कमिशनर संजय सिंह ने कहा कि सुरक्षा के लिए गम बूट खरीद लिए गए थे लेकिन कुछ कैंडीडेट्स पहनने से इंकार कर देते हैं। वह गम बूट में नाला सफाई के दौरान असहज महसूस कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  ....तो ये है सहारनपुर के सुलगने की वजह?

परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का कहना है कि नौकरी के दूसरे विकल्प नहीं है, ये तो मजबूरी है। बस्ती जिला में भी 46 सफाई कर्मचारियों के लिए बीएससी, बीएड किए छात्रों ने अप्लाई किया था।

इसे भी पढ़िए :  'जो मुस्लिम नही है, वो मस्जिद नहीं बनवा सकता '