91 यात्रियों को लेकर जा रहा रूसी विमान Tu-154 काला सागर में क्रैश

0

मास्को : रूस का लापता मिलिट्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। 91 यात्रियों को लेकर जा रहा रूसी विमान काला सागर के नजदीक क्रैश हो गया है। रशियन टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान सीरिया जा रहा था और रूसी शहर सोची से उड़ान भरने के तुरंत बाद यह रेडार से गायब हो गया। सर्च ऑपरेशन के बाद काला सागर से विमान के मलबे को बरामद कर लिया गया है।


रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह Tu-154 विमान था और इस विमान में 91 लोग सवार थे। इनमें 83 यात्री और क्रू मेंबर थे। सोची एडलर अयरपोर्ट से उड़ान भरने के बीस मिनट बाद मास्को के समयानुसार सुबह 5:40 बजे यह विमान रेडार से गायब हो गया।इसके बाद रूसी सेनाओं ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

इस विमान में नौ पत्रकारों समेत रूसी आर्म्ड फोर्सेज के कुछ म्यूजिशन भी सवार थे। वे सीरिया के लटाकिया स्थित रूसी एयरबेस में नए साल के मौके पर एक कॉन्सर्ट में भाग लेने जा रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  बोल्ट ने सेक्स करके मनाया जीत का जश्न ! देखिए तस्वीरें

क्रैश हुआ विमान Tu-154 मास्को के नजदीक चकालोवास्की एयरफील्ड में ईंधन भरने के बाद सोची पहुंचा था। काला सागर के ऊपर से गुजरने के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। उड़ान भरने के 20 मिनट बाद प्लेन रेडार से गायब हो गया था। स्थानीय समयानुसार सुबह 5।20 बजे विमान ने उड़ान भरी और 5।40 पर इसका रेडार से संपर्क टूट गया।

इसे भी पढ़िए :  अब कुवैत नहीं जा सकेंगे पाकिस्तानी समेत इन पांच देशों के नागरिक, वीजा पर लगा बैन

सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी खराबी या किसी मानवीय गलती की वजह से यह हादसा हुआ है। सोची में उड़ान के लिए मौसम परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल थीं और कोई भी नागरिक विमान रद्द नहीं किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  मोदी ने किया वादा- लंका से जुड़ेगा बनारस, अगस्त से शुरू होगी हवाई सेवा