अफगानिस्तान में मारे गए 14 आतंकवादी, 7 आतंकी के पास पाकिस्तानी नागरिकता

0
अपागनिस्तान आतंकवाद

दिल्ली: अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के ताजा कार्रवाई में कम से कम 14 आतंकवादी मारे गए हैं। ये सारे आतंकवादी तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के थे।

इसे भी पढ़िए :  यमन में अमेरिका के हवाई हमलों में 28 आतंकवादी ढेर, शार्ली हेब्दो पर हमला करने वाले गुट के थे सारे आतं

ख़ामा प्रेस के अनुसार, अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दाइश के मारे गए आतंकियों में 7 के पास पाकिस्तान की नागरिकता थी। इस मंत्रालय के अनुसार, अफ़ग़ान सुरक्षा बल ने नंगरहार प्रांत के हसका मीना क्षेत्र में वायु सेना की मदद से कार्यवाही की।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी पर तंज कसने वाली पाकिस्तानी मॉडल का मर्डर

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश नंगरहार प्रांत के हसका मीना और आचीन इलाक़ों में सक्रिय हैं। नंगरहार प्रांत के अशांत इलाक़े में तालेबान और दाइश के हमलों में अब तक सैकड़ों सैनिक व आम नागरिक हताहत व घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  जासूस पकड़वाओ, लाखों रुपये इनाम में पाओ