यूपी में दलित को दातून तोड़ना पड़ा महंगा, दबंगों ने मारी गोली, मौत

0
दलित युवक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: उत्तर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला यूपी के बांदा जिले का है। जिले में विवादित जगह पर लगे एक पेड़ से एक दलित युवक का दातून तोड़ना बहुत महंगा पड़ गया और दबंगों ने उसकी हत्या कर दी।

इसे भी पढ़िए :  पुलिस हिरासत में दलित की मौत, 12 पुलिसकर्मी निलंबित

यूपी पुलिस के अनुसार महुई गांव की इस घटना में दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और गोली लगने के कारण दो और लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  पोप ने इस्लाम और हिंसा को समान बताने से किया इनकार

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने बताया कि ये घटना रविवार सुबह की है और असल मामला ग्राम समाज की ज़मीन का है जिसे दोनों पक्ष अपना-अपना दावा करते हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बीबीसी को बताया कि “लल्लू नाम का व्यक्ति विवादित ज़मीन पर लगे पेड़ से दातून तोड़ रहा था। अभियुक्तों ने उसे ऐसा करने से मना किया, और फिर उसके न मानने पर उस पर फ़ायरिंग शुरू कर दी।”

इसे भी पढ़िए :  भाजपा के सत्ता में आने के बाद दलित असुरक्षित: सचिन पायलट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse