तुर्की तख्तापलट की कोशिश में पूर्व वायुसेना चीफ का हाथ

0

तुर्की वायुसेना के पूर्व चीफ अकीन ऑजटर्क ने आज पिछले सप्ताह हुए तुर्की में तख्तापलट की कोशिश में अपनी भूमिका को कबूल कर लिया है। तुर्की की न्यूज एजेंसी अलेंदु के अनुसार तुर्की में सेना की तरफ से तख्तापलट की कोशिश तुर्की एयर फोर्स के पूर्व चीफ अकिन ऑजटर्क के इशारे पर की गई थी।

इसे भी पढ़िए :  हवाला कारोबार में फंसे 'आप' के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, आयकर विभाग कर सकता है कड़ी कार्रवाई

हम आपको बता दें कि शुक्रवार को तुर्की में सेना के एक गुट ने तख्तापलट की कोशिश की थी। हालांकि तुर्की के लोगों ने सेना के इस कोशिश को नाकाम कर दिया था। इस तख्तापलट के दौरान 17 पुलिस कर्मी सहित 250 लोग भी मारे गए थे। जबकि 1154 लोग घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़िए :  चुनावी मौसम में किसानों के लिए मौसमी हमदर्दी दिखाने का छलावा कर रहे हैं राहुल गांधी: भाजपा