पाकिस्तान: जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। क्रिसमस की शाम को जश्न मनाने के दौरान पाकिस्तान के पंजाब राज्य के एक शहर में अवैध तरीके से तैयार की गई जहरीली शराब के सेवन से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 अन्य बीमार पड़ गए हैं। जहरीली शराब पीने वालों में अधिकांश लोग ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

इसे भी पढ़िए :  म्यांमार के राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

पुलिस के मुताबिक, घटना 24 दिसंबर की शाम को टेक सिंह शहर की ईसाई बहुल कॉलोनी में हुई, जहां क्रिसमस के अवसर पर उन्होंने खुद की बनाई हुई शराब का सेवन किया जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ।

इसे भी पढ़िए :  जापान के नज़दीक पहुंचा खतरनाक तूफान, तबाही का अलर्ट जारी, 387 उड़ानें रद्द

मामले की जांच के लिए स्थानीय प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, जहरीली शराब बनाने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद दो दर्जन से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  ब्रह्मपुत्र बांध से भारत में प्रवाह प्रभावित नहीं होगा : चीन

हालांकि, पाकिस्तान में कुछ जगहों पर शराब बनाने और बेचने को अनुमति मिल गई है, लेकिन मुस्लिमों के वहां शराब पीने पूरी तरह प्रतिबंध है। केवल अल्पसंख्यक लोग और विदेशी लोग ही पाकिस्तान में शराब का सेवन कर सकते हैं।