रतन टाटा ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात

0
टाटा ग्रुप

नई दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाये गए साइरस मिस्त्री के साथ जारी टकराव के बीच टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने बुधवार(28 दिसंबर) को नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय पहुंचे।

इसे भी पढ़िए :  पाक हिंदुओं को पहचान पत्र देने पर भड़के कश्मीरी, तो रोहिंग्‍या मुसलमानोंको लेकर जम्मू में हुआ बवाल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश के सबसे बड़े समूह के अंतरिम चेयरमैन टाटा लगभग 20 मिनट तक आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ रहे। इससे पहले दोपहर में आरएसएस पदाधिकारियों ने हवाई अड्डे पर टाटा का स्वागत किया।

इसे भी पढ़िए :  एक्सिस के बाद कोटक महिंद्रा बैंक में आयकर विभाग का छापा, कालेधन को सफेद करने का आरोप

टाटा सबसे पहले आरएसएस संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक गए, जहां उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहां से वह भागवत से मिलने आरएसएस मुख्यालय गए। हालांकि दोनों के बीच यह मुलाकात किस सिलसिले में हुई है इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई।

इसे भी पढ़िए :  मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: सड़क पर उतरे गुस्साए बसपा कार्यकर्ता, दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर विरोध-प्रदर्शन