मधेशी, ओली सरकार के खिलाफ करेंगे वोट

0

दिल्ली
नेपाल में मधेशी और अन्य जातीय अल्पसंख्यक समूहों के एक गठबंधन ने इस सप्ताह संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सरकार के खिलाफ वोट करने का फैसला किया।

इसे भी पढ़िए :  नया सर्वेक्षण: ट्रंप ने दिया हिलेरी को मात

फेडरल अलायंस के प्रवक्ता ओम गुरूंग ने बताया कि अलायंस की दो दिवसीय बैठक में इस संबंध में फैसला किया गया। संसद में गुरूवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होना है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप के खिलाफ माइक्रोसॉफ्ट,गूगल और एप्पल ने खोला मोर्चा, कोर्ट पहुंची 97 कंपनियां

नेपाली कांग्रेस और माओवादियों ने अपने पूर्व की प्रतिबद्धताओं को नहीं निभाने का आरोप लगाते हुए पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री ओली के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी राजदूत ने मुसलमानों के खिलाफ ‘अस्वीकार्य बयानबाजी’ को किया खारिज

नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-माओइस्ट सेंटर और सीपीएन यूनाइटेड ने मिलकर प्रस्ताव दिया है जिनकी सीट 598 सदस्यीय संसद में 292 है।