झारखंडः कोयला खदान धंसने से 60 मजदूर 200 फीट नीचे दबे

0
झारखंड

गोड्डा : झारखंड के एक कोयला खदान धंसने से करीब 60 मजदूर फंस गए है। गुरुवार शाम को गोड्डा जिले के ललमटिया इलाके के भोड़ाय गांव में खदान के धंसने के कारण गाड़ियों सहित कई मजदूर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ, एसडीपीओ व थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मजदूरों को बचाने के लिए रात भर बचाव और राहत कार्य जारी रहा।

राजमहल ओपनकास्ट परियोजना की ललमटिया में गुरुवार रात 8 बजे मिट्‌टी धंसने से 35 से ज्यादा डंपर समेत 4 पे लोडर दब गए। इस घटना में 60 मजदूरों के दबने की आशंका है। ईस्टन कोल्ड फील्ड लिमिटेड (ईसीएल) के इस परियोजना में माइनिंग का काम महालक्ष्मी कंपनी की ओर से किया जा रहा था। खदान में 200 फीट तक डीप माइनिंग चल रही थी। हादसे के बाद पूरा मलबा ढह गया। इससे खदान के अंदर जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।

इसे भी पढ़िए :  बिहार: CM नीतीश कुमार ने छात्रों को दिया फ्री वाई-फाई का तोहफा, कहा- फिल्में नहीं किताबें डाउनलोड करना

मजदूरों की मदद के लिए पटना से एनडीआरफ की टीम झारखंड भेजी गई है जिसमें में 1 अधिकारी समेत 45 लोग शामिल है। मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पूरा मलबा ढह गया। इससे खदान के अंदर जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। वहीं, गांववालों की मानें तो हादसे के समय खदान में करीब 40 लोग काम कर रहे थे। फिलहाल 2 लोगों को बचाए जाने की खबर है। घायलों को ऊर्जानगर अस्पताल ले जाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  एक महिला ने दी मुंबई के शख्स की न्यूड तस्वीर अपलोड करने की धमकी, मामला दर्ज़, जानिर पूरी घटना