AAP सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन के OSD के दफ्तर पर CBI का छापा

0
सत्येन्द्र जैन
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। CBI ने मंत्री के OSD पद पर निकुंज अग्रवाल की नियुक्ति में कथित अनियमितता के मामले में FIR दर्ज करते हुए शुक्रवार को दो जगहों पर छापेमारी की। CBI ने OSD के दफ्तर सहित दो जगहों पर छापेमारी की। वहीं लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) कार्यालय ने सत्येन्द्र जैन की बेटी के स्वास्थ्य विभाग में सलाहकार पद पर नियुक्ति मामले में CBI जांच रेकमेंड किया है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली सरकार पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल

CBI ने दावा किया कि चाचा नेहरु बाल चिकित्सालय के सीनियर रेज़िडेंट निकुंज अग्रवाल की OSD पद पर नियुक्ति सभी नियमों का उल्लंघन कर हुई है। BJP के नेता विजेंदर गुप्ता ने जुलाई में निकुंज को केजरीवाल का रिश्तेदार बताते हुए जांच की मांग की थी। हाल ही में LG के पद से इस्तीफा देने वाले नजीब जंग ने मामला CBI को सौंपा था।

इसे भी पढ़िए :  केन्द्र के खिलाफ लगाए गए विज्ञापन पर केजरीवाल सरकार को अपनों ने ही घेरा

CBI ने FIR में ‘दिल्ली सरकार के अज्ञात अधिकारी’ का नाम दर्ज किया है। दिल्ली सरकार के डिप्टी सेक्रेटरी (विजिलेंस) के एस मीणा की शिकायत पर दर्ज शिकायत में चाचा नेहरु बाल चिकित्सालय के निदेशक अनूप मोहता और निकुंज अग्रवाल को आरोपी बनाया है।

इसे भी पढ़िए :  ‘कश्मीर में शिक्षा से डरे हुए हैं कट्टरपंथी, इसलिए जला रहे हैं स्कूल’
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse