सपा राष्ट्रीय अधिवेशन: अखिलेश यादव बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिवपाल पद से हटे-अमर सिंह बाहर

0
अखिलेश यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी के विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। राज्य सभा सांसद अमर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। इससे पहले पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने अधिवेशन में प्रस्ताव पेश किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को पार्टी का मार्गदर्शक बनाया गया है।

 

 

 

इससे पहले पार्टी के लोगों को संबोधित करते हुए महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि पूरा देश यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ कर रहा है। ऐसे में भी इनकी कोई बात नहीं मानी गई। उन्होंने कहा कि तब पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपील की कि राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया जाए। यही वजह है कि पार्टी का आपातकालीन राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया है। रामगोपाल यादव ने कहा दो लोगों ने पार्टी को खत्म करने की साजिश की। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में पहला प्रस्ताव सर्वसम्मति से यूपी के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का है और उन्हें यह अधिकार देना है कि वह समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को जरूरत के हिसाब से गठित करें।

इसे भी पढ़िए :  काशी में रोड शो खत्म कर जौनपुर पहुंचे पीएम मोदी

 

 

रामगोपाल यादव ने कहा कि दूसरा प्रस्ताव मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी का सर्वोच्च नेता माना जाए। तीसरा प्रस्ताव यह है, शिवपाल यादव को उत्तर प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष पद से तत्काल हटाया जाए और अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया जाए।

इसे भी पढ़िए :  सोनिया के ‘करण अर्जुन आएंगे, बीजेपी को हराएंगे’

 

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अधिवेशन को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मैं नेताजी का सम्मान करता था, करता हूं और ताउम्र करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि वो मेरे पिताजी हैं और पिताजी रहेंगे। इसे कोई झुठला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जो भी मेरे पिताजी के खिलाफ काम करेगा उसे छोड़ूंगा नहीं। अखिलेश ने कहा,”यूपी में सपा की सरकार बनाने के लिए हर वर्ग का समर्थन प्राप्त है लेकिन कुछ लोग चाहते हैं कि हमारी सरकार नहीं बने। इसलिए यह कार्रवाई आवश्यक हो गई थी।”

 

इसे भी पढ़िए :  सपा में दंगल जारी, नरेश उत्तम बनाए गए पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष

परिवार और पार्टी के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा- अगर मुझे परिवार को बचाना होगा तो उसे भी बचाऊंगा और पार्टी को बचाना होगा तो उसे भी बचाऊंगा। मैं किसी भी तरह की जिम्मेदारी उठाने से कभी भी पीछे नहीं हटूंगा।अधिवेशन में आए तमाम कार्यकर्ताओं का अखिलेश यादव ने शुक्रिया अदा किया और उन्हें धन्यवाद किया। उन्होंने सभी लोगों को नए साल की मुबारकबाद भी दी।

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse