दिल्ली के लिए रवाना हुए मुलायम, चुनाव आयोग में दर्ज कराएंगे शिकायत

0
मुलायम

समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान के बीच मुलायम सिंह यादव सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सपा सुप्रिमो मुलायम दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि, ‘मैं पूरी तरह से फिट हूं। मीडिया ने मेरा हमेशा साथ दिया, मैंने कोई भ्रष्टाचार या गलत काम नहीं किया है। आरोप लगा तो सुप्रीम कोर्ट ने मुझे बरी कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  अक्षय कुमार की दरियादिली, महाराष्ट्र के बदहाल गांव को लेंगे गोद

दिल्ली में मुलायम अमर सिंह से मुलाकात करेंगे और उनके साथ शिवपाल यादव भी होंगे। अमर सिंह लंदन से दिल्ली पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है, उसके बाद तीनों चुनाव आयोग से पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर शिकायत दर्ज कराएंगे। इस बीच, मुलायम सिंह यादव ने 5 जनवरी का अधिवेशन स्थगित कर दिया है। शिवपाल यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

इसे भी पढ़िए :  63 बच्चों के मौत पर बोले केशव, दोषियों के खिलाफ होगी सख्‍त कार्रवाई

इस से पहले रविवार शाम को शिवपाल ने कहा, ‘मंगलवाल को मैं और नेताजी दिल्ली जा रहे हैं. इलेक्शन कमीशन से बात करेंगे। हमने आयोग को फैक्स और मेल किया है। जिसको जहां जाना हो जाए, 5 जनवरी तक इंतजार कीजिए फैसला हो जाएगा।’

इसे भी पढ़िए :  अधिवेशन को असंवैधानिक बताने पर नेता जी पर भड़के रामगोपाल, कहा- मुलायम सुप्रीम कोर्ट के जज नहीं