आदित्य ठाकरे की कार का एक्सीडेंट

0
आदित्य

शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की कार का रविवार को एक्सीडेंट हो गया। हादसा खेरवाडी जंक्शन इलाके में हुआ। यहां आदित्य अपनी BMW से जा रहे थे। आदित्य की नीले रंग की BMW एक कार से टकराई। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

इसे भी पढ़िए :  इस गांव में नेता नहीं लड़कियों के नाम पर बन रही हैं सड़कें, जाने क्यों

किसकी थी गलती?

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त BMW आदित्य ठाकरे ही चला रहे थे। पुलिस ने इस बात को कन्फर्म किया है। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस का कहना है कि हादसा दूसरी कार के ड्राइवर की गलती से हुआ। बताया जा रहा है कि दूसरे ड्राइवर ने सिग्नल तोड़ा, जिसके चलते यह BMW से उसकी कार से जा टकराई। पुलिस ने कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अफसर का कहना है, स्टेशन डायरी में घटना को लेकर सभी के बयान दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल के खिलाफ कपिल मिश्रा का एक और चौंकाने वाला खुलासा, CBI को सौंपेंगे सबूत

आदित्य ठाकरे हादसे के बाद दूसरी कार से वहां से रवाना हो गए। बता दें कि आदित्य भी पिता की तरह राजनीति में कदम रख चुके हैं। कई मौकों पर वह युवाओं से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया और सरकार के सामने उठाते रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  मर्यादा भूले मंत्री जी... गरीब बच्चों के साथ की ऐसी करतूत कि आंखें शर्म से झुक जाएंगी, देखें वीडियो