ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त दहेज में ले रहे हैं इतना रुपया की जानकर रह जाएंगे हैरान

0
योगेश्वर दत्त
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ओलंपिक रेसलर योगेश्वर दत्त 16 जनवरी को दिल्ली में शादी करने वाले हैं। उनकी शादी वैसे अपने आप में चर्चा का विषय है लेकिन योगेश्वर की यह शादी दहेज को लेकर भी चर्चा में रहेगी। दरअसल, योगेश्वर ने फैसला किया है कि वह दहेज के रूप में दुल्हन के परिवार से केवल एक रुपया लेंगे। योगेश्वर हरियाणा के कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी से शादी करने वाले हैं। उनकी होनी वाली पत्नी का नाम शीतल है। शनिवार (14 जनवरी) को योगेश्वर और शीतल की सगाई हुई। सगाई का कार्यक्रम सोनीपत के मुरथल में हुआ था। इससे पहले अक्टूबर 2016 में दोनों के सगाई करने की खबर आई थी।

इसे भी पढ़िए :  'बदसूरत महिलाओं के लिए ज्यादा दहेज' वाले चैप्टर को किताब से हटाया गया

योगेश्वर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैंने देखा है कि मेरे परिवार के लोगों ने अपनी लड़कियों के लिए कितनी मुश्किल से दहेज का पैसा जुटाया था। उनको कितनी परेशानी उठानी पड़ी मैं जानता हूं। 34 साल के योगेश्वर ने आगे कहा, ‘उसके बाद मैंने बड़े होते हुए सिर्फ दो ही चीजें सोची थीं। पहली बात तो यह है कि मैं कुश्ती में बड़ा मुकाम हासिल करूंगा और दूसरा कि दहेज नहीं लूंगा।’

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक: पहले ही मैच में हारे पहलवान योगश्वर, अभी बाकी है पदक की उम्मीद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse