अभी भी गिरफ़्त से दूर है तुर्की का हमलावर

0
तुर्की
फोटो साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस्तांबुल पुलिस नाइटक्लब में गोलीबारी करने वाले बंदूकधारी की तलाश कर रही है। हमले में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई थी। हमला रेना नाइटक्लब में रविवार को तब हुआ जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति डोरिस ल्यूथार्ड का पीएम मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत

उधर कुर्द चरमपंथी संगठन पीकेके नेता ने हमले में कुर्द बलों का हाथ होने से इंकार किया है। संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हमले की निंदा की है और इसे जघन्य और बर्बर चरमपंथी हमला बताया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने हमले की निंदा करते हुए इसे अकल्पनीय बताया है। अमरीकी सरकार ने भी गोलीबारी की आलोचना की है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने ISIS के खिलाफ किया अपने सबसे बड़े बम का इस्तेमाल, 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' के बारे में ये बातें जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

तुर्की के अधिकारियों के अनुसार हमले में 15 विदेशी मारे गए हैं। इनमें इसराइल, फ्रांस, ट्यूनीशिया, लेबनान, भारत, बेल्जियम, जॉर्डन और सऊदी अरब के नागरिक शामिल हैं। तुर्की के प्रधानमंत्री के अनुसार हमलावर ने हमले के बाद “मची अफरातफरी का फायदा उठाया” और घटनास्थल से भाग निकला।

इसे भी पढ़िए :  चीन की भारत को खुली धमकी, 'अगर बाज नहीं आया भारत तो भुगतना पड़ेगा ये अंजाम'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse