दिल्ली, पाकिस्तान अब चारों ओर से घिरने लगा है। भारत के सर्जिकल अटैक के बाद अब ईरान ने पाकिस्तान पर हमला किया है। जिस समय भारत पाक में घुस कर आंतकियों के ठिकाने को नेस्तानाबूद कर रहा था। ठीक उसी समय ईरान पाकिस्तान पर मोर्टार दाग रहा था।
बुधवार की देर रात को ईरान ने पाकिस्तान पर 3 मोर्टार दागे। हालांकि इस हमले में पाकिस्तान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना पाकिस्तान के पंजगूर जिले की है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार दो गोले फ्रंटियर कोर के चेकपोस्ट के पास गिरे जबकि तीसरा किल्ली करीम दाद में गिरा।
हालांकि इस मोर्टार हमले में पाकिस्तान को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन इस घटना से ईरान-पाकिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ गया है। फ्रंटियर कोर के जवानों ने हालात का जायजा लिया और घटना के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।
पाकिस्तान और ईरान के बीच 900 किलोमीटर की सीमा है। दोनों देश एक दूसरे पर सीमापार से फायरिंग का आरोप लगाते रहे हैं। सरहदी इलाकों से आतंकियों के सफाये के लिए दोनों देशों के बीच 2014 में एक समझौता भी हुआ था। जिसके तहत ये खुफिया जानकारी साझा करते हैं।