सपा नेता अबु आजमी का शर्मनाक बयान, कहा- छोटे कपड़े हैं छेड़छाड़ की वजह, जहाँ पेट्रोल होगा, वहां तो आग लगेगी

0
अबु आजमी

बेंगलुरु में नए साल के जश्न के दौरान महिलाओं से हुई छेड़छाड़ के मामले पर समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी ने बेहद शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने प्रताड़ित महिलाओं को ही छेड़छाड़ का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जहाँ पेट्रोल होगा वही आग लगती है। उन्होंने कहा की, जहाँ शक्कर होगी वही चींटी आएगी। ये दुखद है और इस मामले में केस दर्ज होना चाहिए। अगर हम पुरुषों और महिलाओं के साथ आने के खिलाफ कुछ कहेंगे तो हमें ओल्ड फैशन कहा जाएगा। लेकिन आधुनिक समय में महिलाएं ज्यादा नग्न हो, उन्हें उतना ही आधुनिक समझा जाता है और यह हमारी संस्कृति पर धब्बा है।

इसे भी पढ़िए :  महिला ने की मनचले की ऐसी पिटाई कि देखते रह गए लोग, देखिए वीडियो

बता दें, बेंगलुरु की ब्रिगेड रोड और एमजी रोड के जंक्शन पर नए साल के जश्न के मौके पर महिलाओं के साथ बड़े स्तर पर छेड़छाड़ और बदसलूकी की चौतरफा आलोचना हो रही है। इस मौके के लिए बैंगलोर पुलिस ने बड़ी तैयारी करते हुए 1500 पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ हुड़दंगियों ने लड़कियों के साथ जोर-जबरदस्ती की कोशिश की।

इसे भी पढ़िए :  लड़की ने मनचलों पर बरसाई ताबड़-तोड़ लाठी, आप भी देखें वीडियो