नोटबंदी के बाद तृणमूल बंदी की कोशिश में है पीएम मोदी: ममता बनर्जी

0
ममता बनर्जी
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस का एक और सांसद रोज वैली चिटफंड घोटाले में गिरप्तार होने के बाद ममता ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि पीएम तृणमूल-बंदी करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद पार्टी प्रमुख तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘नोटबंदी के बाद तृणमूल-बंदी’ का आरोप लगाया, और कहा कि उनकी पार्टी पर ये अत्याचार इसीलिए किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने पीएम के नोटबंदी के कदम का खुलकर विरोध किया था।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में जारी पत्थरबाजी से 3300 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हुए

पिछले सप्ताह सीबीआई ने अभिनेता से राजनेता बने तृणमूल कांग्रेस नेता तापस पाल को गिरफ्तार किया था। पिछले साल मई में लगातार दूसरी बार राज्य की मुख्यमंत्री बनीं ममता बनर्जी ने कहा कि ये गिरफ्तारियां प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर की जा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर ‘बदले की राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा, “मैं मोदी को चुनौती देती हूं कि अगर आप समझते हैं कि आप हमारे नेताओं को गिरफ्तार करेंगे, और हम चुप बैठेंगे, तो ऐसा नहीं होगा…”

इसे भी पढ़िए :  GST लॉन्च का TMC करेगी बॉयकॉट, राष्ट्रपति से उद्घाटन कराना चाहती है कांग्रेस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse