पंजाब चुनाव 2017: पत्नी नहीं खुद अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

0
नवजोत सिंह सिद्धू

पूर्व क्रिकेटर व राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धू अपनी पत्‍नी नवजोत कौर की सीट अमृतसर ईस्‍ट से कांग्रेस उम्‍मीदवार होंगे। हालांकि उनकी पत्‍नी चुनाव नहीं लड़ेंगी। सिद्धू ने पिछले साल भाजपा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया था। सिद्धू की पत्‍नी नवजोत कौर 28 नवंबर को कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

इसे भी पढ़िए :  BMC: मुंबई मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी बीजेपी, फडणवीस बोले- लोगों के हित में दिया शिवसेना का साथ

 

ये पहले ही खबर आ गई थी कि पूर्व क्रिकेटर लोकसभा उपचुनाव में अमृतसर सीट से नहीं उतरेंगे। आपको बता दें कि 2012 में सिद्धू ने बीजेपी के टिकट पर यही सीट जीती थी। हालांकि कांग्रेस हाईकमांड की भी यही ख्वाहिश थी कि सिद्धू अपनी खाली हुई लोकसभा सीट पर उपचुनाव में उतरें और उनकी पत्नी विधानसभा चुनाव लड़ें।

इसे भी पढ़िए :  RSS नेता जगदीश गगनेजा का निधन, अज्ञात मोटरसाइकल सवारों ने मारी थी गोली

 

इससे पहले दिसंबर को महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने नई दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। इस दौरान प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़िए :  गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट सस्पेंड, लुक आउट सर्कुलर जारी