हुड्डा के बचाव में आई कांग्रेस, BJP सरकार पर बदले की भावना से काम करने का लगाया आरोप

0

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किए जाने के बाद कांग्रेस शुक्रवार(9 सितंबर) को अपने इस वरिष्ठ नेता के बचाव में आ गई और जोर देकर कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। कांग्रेस ने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारों पर ईडी जैसी जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल और ‘‘राजनीतिक बदले की भावना’’ से काम करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़िए :  क्या आपने देखा मुख्यमंत्री हरीश रावत का बाहुबली अवतार?

गुड़गांव के मानेसर में जमीन खरीदने में किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार करते हुए हुड्डा ने कहा कि ‘‘कोई भी मामला तथ्यों पर आधारित नहीं है। यह शुद्ध रूप से बदले की राजनीति है और हमें बदनाम करने की कोशिश है।’’ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसे मामलों से डरने वाली नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  जल समाधि ले लेंगे लेकिन इस जगह को खाली नहीं करेंगे : मेधा पाटकर

सुरजेवाला ने कहा कि ‘‘हुड्डा सहित हमारे नेताओं ने कोई अपराध नहीं किया है, वे बेदाग हैं। हम किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते सरकार बदले की भावना से काम नहीं करे।’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें अपने ‘‘राजनीतिक विस्तार’’ के लिए विभिन्न एजेंसियों का ‘‘गलत इस्तेमाल’’ कर रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  अमूल्य पटनायक बनें दिल्ली पुलिस कमिश्नर