अगर हम चाहें तो ममता देश के किसी भी हिस्से में प्रवेश नहीं कर सकती: भाजपा

0
तृणमूल कांग्रेस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस को अपने ‘तरीके सुधारने’ या परिणाम भुगतने की अप्रत्यक्ष चेतावनी देते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को आश्चर्य जताया कि यदि उनकी पार्टी ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया तो क्या तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और पार्टी के सांसद देश के अन्य हिस्सों और नई दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को ‘पख्तून’ और ‘बलूच’ क्षेत्र से भी हाथ धोना पड़ेगा: कैलाश विजयवर्गीय

प्रदेश में भाजपा मुख्यालय पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कल किए गए हमले से नाराज विजयवर्गीय ने पार्टी कार्यालय पर हमले को लेकर ‘आंखें मूंद लेने’ के लिए शहर के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की आलोचना की। तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पत्थरों से भाजपा मुख्यालय पर हमला किया था।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा महासचिव विजयवर्गीय के फिर बिगड़े बोल, कहा: मोदी 'शेर' तो विरोधी 'कुत्ते-बिल्ली'

उन्होंने सीबीआई से अनुरोध किया कि वह तृणमूल नेताओं के खिलाफ साक्ष्यों को समाप्त किए जाने में एसआईटी प्रमुख के रूप में राजीव कुमार की कथित भूमिका की जांच करे। एसआईटी का गठन राज्य सरकार ने किया था।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में पकड़ा गया दरिंदा दर्जी, 12 साल में 500 से ज्यादा बच्चियों का जीवन किया बर्बाद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse