जानलेवा मजाक: गर्लफ्रेंड से हंसी मजाक में बॉयफ्रेंड की हो गई मौत, पढ़िए कैसे

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

21 साल का मैनेजमेंट स्टूडेंट यह नहीं जानता था कि उसका मज़ाक उसी पर भारी पड़ जाएगा, जिससे उसकी जान चली जाएगी। उसने गर्लफ्रेंड से मज़ाक किया और मंगलवार को मीरा रोड स्थित फ्लैट में जाकर मज़ाक-मज़ाक में खुद को फंदे पर लटका लिया, लेकिन उसे ही क्या पता था कि मजाक इतना भारी पड़ेगा, कि गर्लफ्रेंड के सामने ही उसकी जान चली जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  घोटाले के आरोपी को केजरीवाल ने बनाया गोवा के सीएम पद का उम्मीद्वार !

राणे और उसकी गर्लफ्रेंड, दोनों एक ही कॉलोनी में रहते थे और दोनों के परिवार उनके रिश्ते के बारे में जानते थे। पुलिस को दिए बयान में राणे की गर्लफ्रेंड ने बताया कि सबकुछ मजाक के साथ शुरू हुआ था। लड़की ने बताया कि राणे कह रहा था, ‘अगर मैंने कभी उसे छोड़ा तो मैं अपनी जान दे दूंगा।’ इसके बाद राणे बेडरूम में गया, स्टूल उठाया, दुपट्टे का फंदा बनाया, सीलिंग फैन से उसे लटकाया, उसका बैलंस बिगड़ा और उसकी जान चली गई।

इसे भी पढ़िए :  दादरी कांड: आरोपी रवि का किया गया अंतिम संस्कार, 20 लाख मिलेगा मुआवजा

राणे की गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि कैसे स्टूल गिर गया और राणे की जान चली गई। यह देख वह घबरा गई और एक दोस्त को बुलाया, दो लोगों ने मिलकर राणे को उतारा, चाकू से फंदा काटा और उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  लोकतंत्र में कोई वीआईपी नहीं होता : सीएम योगी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse