बेंगलुरु वारदात से परेशान ‘काबिल’ के प्रोड्यूसर ने जताई बेटी की परवरिश की चिंता

0
संजय गुप्ता
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अभिनेता रितिक रोशन और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता ने बेंगलुरु में 31 दिसंबर की रात लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ की कड़ी निंदा की है। नवभारतटाइम्स डॉट कॉम से बातचीत में उन्होंने बेंगलुरु में हुई घटना की निंदा करते हुए महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े सरकार के कामकाज के तरीकों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मेरी भी एक बेटी है और उन्हें उसके भविष्य को लेकर चिंता होती है, अगर समाज का माहौल ऐसा ही रहा तो भला कैसे उसकी परवरिश होगी।

इसे भी पढ़िए :  यूलिया ने सलमान के बारे में कुछ ऐसा कहा है जिससे भाईजान और उनके फैंस होंगे नाराज!

संजय ने कहा, ‘मैं सरकार और उनके काम करने के तरीके से बेहद नाराज हूं, जो भी हो रहा है और चल रहा है वह बहुत बेकार है। मैं इस मामले में बिल्कुल भी डिप्लोमैटिक जवाब नहीं देना चाहता। मेरी भी एक बेटी है, जो बड़ी होगी और मैं इस तरह के माहौल में उसकी परवरिश नहीं करना चाहता हूं। मैं अपनी बेटी को कभी ये नहीं कहना चाहता कि बेटा यह छोटी स्कर्ट पहन कर बाहर मत निकलना, जब मैं अपने बेटे के कपड़ो के पहनने पर कोई रोक-टोक नहीं करता तो बेटी के कपडे पहनने पर क्यों कोई भी बात करूं।’

इसे भी पढ़िए :  नहीं रहे ओम पुरी, 2015 में ही कर दी थी अपनी मौत की भविष्यवाणी, इस महान अभिनेता की जिंदगी पर विशेष चर्चा, देखिए- COBRAPOST INDEPTH

बात करते-करते गुस्साए संजय ने आगे कहा, ‘मैं अपने परिवार और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता कर रहा हूं। पावर में बैठे लोगों का भी तो परिवार होगा, उनकी भी तो बेटियां होंगी, क्या उनको क्या कोई चिंता नहीं होती और क्या वे अपने बेटियों के लिए चिंता नहीं करते? कितना मुश्किल है दोषी को पकड़ कर सजा देना।’

इसे भी पढ़िए :  बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, पेट में जलन की शिकायत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse