नए साल में अर्थव्यवस्था के सुस्त रहने के असार, विकास दर 7.6% से गिरकर 7.1% रहने की आशंका

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: साल 2016-17 में जीडीपी की विकास दर पिछले साल की विकास दर 7.6% से गिरकर 7.1% रहने के आसार हैं। चीफ स्टेसटिशियन टीसीए अनंत ने शुक्रवार को ये आंकड़े जारी किए। वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि ऐसे वक्त पर जब अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर से गुज़र रही है भारत पर भी इसका असर पड़ा है।

इसे भी पढ़िए :  10 फीसदी ATM से सिर्फ 100 के ही निकलेंगे नोट

दरअसल इन आंकड़ों में नोटबंदी का असर शामिल नहीं है। गुरुवार को ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आगाह किया था कि नोटबंदी से कालाधन और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में ताकत मिलेगी लेकिन इसका असर अर्थव्यवस्था की रफ़्तार पर पड़ेगा और अस्थायी आर्थिक मंदी संभव है। यानी आगे आने वाले जीडीपी के आंकड़ों में और गिरावट आ सकती है।

इसे भी पढ़िए :  GST का प्रचार करेंगे अमिताभ बच्चन, वित्त मंत्रालय ने जारी किया 40 सेकंड का वीडियो

अब उद्योग जगत सरकार से राहत की उम्मीद कर रहा है। एसोचैम के सेक्रेटरी जनरल, डीएस रावत ने कहा, “हमारा आकलन है कि नोटबंदी की वजह से जीडीपी की विकास दर पर 1.5% से 2% तक प्रभावित होगी। अब सरकार को इस साल के आम बजट में इससे निपटने की तैयारी करनी होगी”।

इसे भी पढ़िए :  भारत की वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान: मोर्गन स्टेनली
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse