समाजवादी पार्टी घमासान: मुलायम के भाई अभयराम बोले, ‘शुरू से ही अकड़ैल हैं अखिलेश’

0
समाजवादी पार्टी

पिछले कई दिनों से समाजवादी पार्टी के भीतर सियासी घमासान चल रहा है। जिसे लेकर मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव अपने भाई और भतीजे के बीच झगड़े से काफी दुखी हैं। उनका कहना है कि दोनों के बीच का झगड़ा काफी दुख पहुंचाने वाला है। अभयराम का यह दर्द शिवपाल यादव के लिए भी छलका। उन्होंने कहा कि शिवपाल के घर पर अखिलेश पले-बड़े हुए हैं। अभयराम से जब पूछा गया कि क्या अखिलेश को मुलायम सिंह से माफी मांगनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि अखिलेश शुरू से ही अकड़ैल है। शिवपाल ने ही अखिलेश को पढ़ाया-लिखाया है।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात: राजकोट के बैंक में एक ही मोबाइल नंबर से खोले गए दर्जनों खाते, 871 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस सबके पीछे रामगोपाल हैं, इस पर अभयराम ने कहा कि सब कुछ तो रामगोपाल ही बिगड़वा रहे हैं। अखिलेश का साथ देकर उन्हें बढ़ावा दे रहे हैं रामगोपाल।

इसे भी पढ़िए :  आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी और दामाद के फार्म हाउस को ईडी ने किया अटैच