लालू बोले- मुलायम सिंह यादव को पार्टी अध्यक्ष का ताज फिलहाल चुनाव तक नहीं मिलने वाला

0
अखिलेश
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी में मतभेद के बीच कई लोग सुलह समझौता कराने में लगे हैं। इन लोगों का प्रयास है कि किसी भी तरह समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में कोई बीच का रास्ता निकल जाए।

इसे भी पढ़िए :  अमर सिंह ने दी समाजवादी पार्टी छोड़ने की धमकी, कहा- अपमानित किया गया

ऐसी ही एक कोशिश कर रहे हैं राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, लेकिन उनके अनुसार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें साफ़ कर दिया है कि फ़िलहाल अगले तीन महीने के लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। लालू यादव ने सोमवार शाम को अखिलेश यादव से बात की थी। इससे पहले भी उन्होंने अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव दोनों से बात की थी।

इसे भी पढ़िए :  दिल्लीवालो सावधान, दिल्ली में अभी तक डेंगू के 90 मामले सामने आए

लालू का कहना है कि अखिलेश ने दो टूक साफ़ कर दिया है कि फ़िलहाल वह अध्यक्ष बने रहेंगे लेकिन चुनाव के बाद खुद पार्टी की बैठक बुलाकर फिर अध्यक्ष की कुर्सी दे देंगे। अखिलेश ने लालू यादव से कहा कि वह अभी भी अपने पिता और पार्टी के साथ पूर्ववत ही हैं।

इसे भी पढ़िए :  एक घंटे इंताजर कराने के बाद भी शिवपाल से नहीं मिले अखिलेश
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse