बिक गया Yahoo, जल्द बन जाएगा Altaba

0
Yahoo

इंटरनेट की दुनिया में कभी सबसे बड़ी वेबसाइट याहू.कॉम (Yahoo) आने वाले दिनों में अलटाबा (Altaba) के नाम से जानी जाएगी। कंपनी ने 9 जनवरी को अपने बयान में यह जानकारी दी है कि दिग्गज अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी वेरिजॉन से सौदा पूरा होने के बाद कंपनी का शेष बचा कारोबार अलटाबा के नाम से जाना जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  नोकिया फिर ला रहा है 3310 हैंडसेट, यह मोबाइल होगा कुछ खास

गौरतलब हो कि पिछले साल जुलाई में वेरिजॉन ने याहू के ईमेल, डिजिटल एडवरटाइजिंग और मीडिया कारोबार को 4.83 अरब डॉलर में खरीदने का सौदा किया था। तब से सौदे को अंतिम रूप देने पर काम चल रहा है। लेकिन हाल ही में याहू के करीब एक अरब उपयोगकर्ताओं का डाटा हैक होने की खबर के बाद कह जा रहा था कि वेरिजॉन सौदे और उसकी कीमत पर पुनर्विचार कर रही है। वहीं याहू के इस ताजा बयान के बाद पता चलता है सौदा पहले की तरह ही बने रहने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़िए :  चैटिंग को और मजेदार बनाने आ रहे है यह 5 मेसेजिंग ऐप्स

याहू ने 1994 में अपनी वेबसाइट, ई-मेल और मैसेंजर सर्विस शुरू कर इंटरनेट दुनिया में कदम रखा था। बता दें उस समय इंटरनेट का पूरे विश्व में व्यवसायिक इस्तेमाल शुरू हुआ था। इस वेबसाइट का उद्घाटन भारत में शम्मी कपूर ने किया था। बहुत कम समय में याहू ने इंटरनेट की दुनिया पर कब्जा जमा लिया था। उस समय इंटरनेट से जुड़ा लगभग हर शख्स याहू मेल और याहू मैसेंजर का प्रयोग करता था।

इसे भी पढ़िए :  Yahoo यूजर्स के लिए बुरी खबर, 1 अरब से ज्यादा अकाउंट्स हुए हैक, कही आप भी तो नहीं हैं शामिल